केजरीवाल के पास न घर, न कार…चुनावी हलफनामे से सच आया सामने

1 Min Read
arvind kejriwal property detail

नई दिल्ली (ब्यूरो)- दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग जारी है और मतदान से पहल शब्दों के बाण चल रहे हैं। इसी बीच नामांकनों का दाैर शुरू हो गया है। नामांकनों के दाैरान प्रत्याशियों के बारे में, उनकी चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी सामने आ रही है।

जैसे कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल जोकि नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। चुनावी हलफनामा बताता है कि उनके पास एक घर है। इंकम में करीब पांच गुना बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2022-23 में उनकी आय 1.67 लाख रुपये थी जो 2023-24 में 7.21 लाख हो गई। कैश के नाम पर उनके पास 50 हजार रुपये है। साथ ही, 1.73 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। उनके खिलाफ पांच मामले भी दर्ज हैं।

उनकी पत्नी जिनका नाम सुनीता केजरीवाल है, उनक पास 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। हलफनामे से मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल की पत्नी के पास गुरुग्राम में एक घर और एक छोटी पांच सीटर कार है। वहीं केजरीवाल दंपति की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ रुपये है।

Share This Article
Leave a comment