नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का करारा प्रहार, 20 नक्सली ढेर

1 Min Read
naxalists encounter

रायपुरः छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलिय़ों की कमर तोड़ी हुई है। ताजा आप्रेशन में करीब 20 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आधिकारिक तौर पर इन नक्सलियों को ढेर किया गया। सूत्रों के मुताबिक 1 करोड़ के इनामी नक्सली उड़ीसा स्टेट का चीफ जयराम उर्फ चलपती भी मारे गए नक्सलियों ने शामिल है. साथ ही इस मुठभेड़ में सीसीएम मनोज और गुड्डू के भी मारे जाने की खबर है।


छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित भालू डिग्गी के जंगल में 1000 जवानों ने करीब 60 नक्सलियों को घेर रखा है। बैकअप पार्टी भेजी गई है और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। पहले फोर्स का 15-20 किमी का घेरा था, अब नक्सली 3 किमी में सिमट गए हैं। सभी 60 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। वहीं, एक जवान घायल हुआ हैं, जिसे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) जवान के पैर में गोली लगी है।

Share This Article
Leave a comment