यूपी की शहजादी खान को UAE में फांसी, बच्चे की हत्या का आरोप

1 Min Read
UP Shahzadi Khan hanged in UAE

दुबईः UP Shahzadi Khan hanged in UAE… UAE से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली शहजादी खान को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई। विदेश मंत्रालय ने 3 मार्च को इसकी जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को दी और बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। वह 4 महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी।


UP Shahzadi Khan hanged in UAE… 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई गई। 28 फरवरी 2025 को केंद्र सरकार को इसकी सूचना मिली थी। कोर्ट में दाखिल याचिका के अनुसार, दिसंबर 2021 में शहजादी खान वीजा लेकर अबू धाबी गई थीं। इसके अगले साल अगस्त 2022 में एक परिवार के घर पर उन्हें नवजात की देखभाल का काम सौंपा गया।

हालांकि कुछ महीने बाद 7 दिसंबर 2022 को नवजात को टीका लगाया गया, लेकिन उसी दिन उसकी मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम कराने की सिफारिश की लेकिन माता-पिता ने इसे खारिज कर दिया और जांच रोकने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए।

Share This Article
Leave a comment