इस फल की खेती करें किसान, दिनों में हो जाएंगे मालामाल

2 Min Read
Farmers should cultivate this fruit

नई दिल्लीः Farmers should cultivate this fruit… स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इस फल का उपयोग न केवल खाने के लिए बल्कि दवाइयों में भी किया जाता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी की बढ़ती मांग और बाजार में इसकी कीमतों में स्थिरता के कारण यह किसानों के लिए एक अच्छे आय का स्रोत बन गई है। इसके फल एक तो स्वादिष्ट होते हैं और दूसरी बात यह कि इन्हें उगाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता, जिसकी वजह से किसान इस खेती को करके अच्छी आमदनी करता है।

Farmers should cultivate this fruit…किसान इस खेती को करना भी अब बहुत पसंद कर रहा है। इसका एक उदाहरण हैं सफीक भाई। जोकि पहले हरी सब्जियों की खेती करते थे, लेकिन इसमें उन्हें उतना मुनाफा नहीं होता था। एक बार उनके बड़े भाई हिमाचल प्रदेश किसी काम से गए थे। यहां पर उन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती देखी। इसके बाद घर आकर उन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर दी।

Farmers should cultivate this fruit…खास बात यह है कि सफीक भाई ने सबसे पहले 2 बीघे में स्ट्रॉबेरी की खेती की शुरुआत की थी, जब इससे अच्छी कमाई हुई, तो उनका मनोबल बढ़ गया. इसके बाद उन्होंने 5 बीघे में इसका रकबा बढ़ा दिया। इसी तरह धीरे- धीरे रकबा 11 बीघे पर पहुंच गया. सफीक भाई स्ट्रॉबेरी की खेती से अब तक 1.50 करोड़ रुपए कमा चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment