मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर पंगा, जानें क्यों

2 Min Read
Trouble over appointment of Chief Election Commissioner

नई दिल्लीः Trouble over appointment of Chief Election Commissioner…सरकार और विपक्ष किसी न किसी मुद्दे पर टकराव करते अकसर दिखते हैं और इस बार फिर टकराव सामने है। अब नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर विवाद पनपा है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पैनल से जुड़े मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनाई से पहले ही नए सीईसी को नियुक्त करने के सरकार के कदम की आलोचना करते हुए इसे संविधान और कानून की मर्यादा के खिलाफ बताया है।

Trouble over appointment of Chief Election Commissioner…1988 बैच के IAS अधिकारी और मौजूदा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया है। वे आज यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूदा CEC राजीव कुमार आज रिटायर हो रहे हैं। नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले वे पहले CEC हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 31 जनवरी, 2024 को ज्ञानेश कुमार यूनियन कोऑपरेशन सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अंतर्गत आने वाले मंत्रालय में वह मई 2022 से सेक्रेटरी थे। इसके दो महीने बाद 14 मार्च, 2024 को इन्हें चुनाव आयुक्त बनाया गया था।

Share This Article
Leave a comment