AAP नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लांड्रिंग का चलेगा केस

1 Min Read
AAP leader Satyendar Jains troubles increase

नई दिल्लीः AAP leader Satyendar Jain’s troubles increase… दिल्ली में AAP नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ अरविंद केजरीवाल के नए घर की रेनोेवेशन की जांच करवाने की बात चल रही है वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को AAP नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की परमिशन दे दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 14 फरवरी को राष्ट्रपति से इस मामले में मंजूरी मांगी थी।


AAP leader Satyendar Jain’s troubles increase…
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जैन के खिलाफ BNS की धारा 218 के तहत केस चलेगा। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब जल्द ही जैन को गिरफ्तार कर सकता है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। ईडी ने आप नेता के खिलाफ निचली अदालत में चल रहे ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की है। मामले में ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नोटिस जारी किया है।

Share This Article
Leave a comment