नए पचड़े में इंडियाज गॉट लैटेंट, विवादित एपिसोड में शामिल तमाम मेंबर्स पर एफआईआर

2 Min Read
India got latent in new trouble

मुंबई- India’s got latent in new trouble… ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के विवादित शो के सभी एपिसोड से जुड़े तमाम लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह जानकारी महाराष्ट्र साइबर सेल के इंस्पेक्टर जनरल, यशस्वी यादव ने दी। उन्होंने कहा, ‘अब तक शो के सभी एपिसोड में शामिल हुए तमाम मेंबर्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। एजेंसी ने शो से संबंधित तमाम 42 लोगों को समन भेजा है।

India’s got latent in new trouble… उन्होंने कहा, “प्राधिकारियों ने जांच में शामिल सभी वीडियोज़ को हटाने का आदेश दिया है और ये भी कहा है कि जब तक जांच चल रही है तब तक शो का अकाउंट बंद रखा जाए। साइबर अधिकारियों ने शुरुआत में पहले विवादित एपिसोड को हटाया था, बाद में समय रैना से कहा गया था कि वो केस से संबंधित सभी वीडियो को हटा लें। ”

India’s got latent in new trouble… शो के विवादित एपिसोड में शामिल अपूर्वा मखीजा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि उन पर अभिनेता और इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने केस दर्ज करवाया है। फैजान ने कहा कि उनकी अपूर्वा के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी या दोस्ती नहीं है, लेकिन मुंबई में रहने वाली एक लड़की अगर इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है तो वह पूरे शहर और पूरे देश को शर्मशार कर रही हैं। एक लड़की होने के तौर पर उन्हें अश्लील भाषा का प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी चाहिए। इस वजह से ही उन्होंने अपूर्वा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Share This Article
Leave a comment