ICSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से, स्टूडेट्स रखें ध्यान

1 Min Read
ICSE board 10th exam from today

चंडीगढ़ः ICSE board 10th exam from today… आज से आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। यह परीक्षा 27 मार्च तक चलेगी। परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी भाषा (अंग्रेजी पेपर 1) से होगी। एग्जाम सुबह 11 बजे शुरू होगा और दो घंटे तक चलेगा। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर प्रबंध किए गए हैं ताकि स्टूडेंट्स को परेशानी न हो। परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे किः


-छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से तीस मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।
-अभ्यर्थियों को पेपर पूरा होने से पहले परीक्षा हॉल/कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-परीक्षा के समय के अलावा, प्रश्नोंपत्र को पढ़ने के लिए15 मिनट का समय दिया जाएगा।
-यदि किसी प्रश्न के लिए मानचित्र या अतिरिक्त सामग्री की आवश्यकता है जो उपलब्ध नहीं कराई गई है, तो छात्रों को तुरंत पर्यवेक्षक परीक्षक को बताना चाहिए।
-परीक्षा शुरू होने से पहले इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनावश्यक देरी से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a comment