जानें काैन हैं देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, कहां-कहां कर चुके हैं काम

2 Min Read
Gyanesh Kumar new Chief Election Commissioner

नई दिल्लीः Gyanesh Kumar new Chief Election Commissioner… देश को ज्ञानेश कुमार के रूप में नया मुख्य चुनाव आयुक्त मिल गया है। हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को ज्ञानेश कुमार की पदोन्नति के बाद चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे। ज्ञानेश कुमार 1988-बैच के IAS अधिकारी हैं। वे 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए थे। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में काम किया है। इसके अलावा वे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय में भी वे सचिव रहे हैं।

Gyanesh Kumar new Chief Election Commissioner… रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार ने गृह मंत्रालय में रहते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के बनने में अहम भूमिका निभाई थी, जब आर्टिकल 370 हटाया गया था, तब वे गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर डेस्क के इंचार्ज थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के तौर पर ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है। अगले सीईसी के तौर पर नियुक्ति के लिए कानून मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment