दिल्ली के CM के नाम का इंतजार हुआ लंबा, अब 19 को होगी बैठक

2 Min Read
The wait for the name of Delhi CM was long

नई दिल्लीः The wait for the name of Delhi CM was long… जिन लोगों को लग रहा था कि आज दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। दरअसल भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को होनी थी लेकिन आज भाजपा सूत्रों का कहना है कि अब बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। इसी दिन नए सीएम का चयन किया जाएगा।

The wait for the name of Delhi CM was long…खबर यह है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। राजौरी गार्डन से जीते मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जल्द ही दिल्ली के नए सीएम को लेकर फैसला लिया जाएगा। दिल्ली के सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, इसके लिए दिल्ली से पहली बार चुनाव जीतनेवाले चेहरे पर भी नजर रखी जा रही है।

The wait for the name of Delhi CM was long…बैठक में भाजपा के सभी विधायक और दिल्ली के सातों सांसद मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके अलावा बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता पार्टी नेताओं के साथ उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Share This Article
Leave a comment