देश को मिलेंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, अगले हफ्ते होगी अहम बैठक

1 Min Read
he country will get a new Chief Election Commissioner

नई दिल्लीः The country will get a new Chief Election Commissioner… देश को जल्द ही नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) मिलेंगे। इस नाम को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति अगले सप्ताह की शुरुआत में बैठक कर सकती है।

सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 17 फरवरी समिति की बैठक हो सकती है। समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, कानूनमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल हैं। वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। कमेटी की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति अगले CEC की नियुक्ति करेंगी। अब तक सबसे सीनियर चुनाव आयुक्त को CEC के रूप में प्रमोट किया जाता रहा है।

राजीव कुमार के बाद ज्ञानेश कुमार सबसे सीनियर EC हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक है। ऐसे में एक नया EC भी नियुक्त किया जा सकता है। सुखबीर सिंह संधू दूसरे EC हैं।

Share This Article
Leave a comment