कम निवेश में बड़ा मुनाफा: इस प्रोडक्ट की साल भर होगी अंधाधुंध बिक्री, सरकार भी करेगी मदद

2 Min Read
paisa

आज के दौर में बिजनेस शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए पेपर नैपकिन (टिश्यू पेपर) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। बहुत से लोग मानते हैं कि नया बिजनेस शुरू करने के लिए भारी पूंजी की जरूरत होती है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। पेपर नैपकिन बनाने का बिजनेस आप कम लागत में शुरू कर सकते हैं और कुछ ही समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं

आजकल टिश्यू पेपर का उपयोग हर जगह हो रहा है, चाहे वह होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, ऑफिस, अस्पताल या घर हो। इस बढ़ती मांग के चलते पेपर नैपकिन मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस एक शानदार अवसर बन गया है।

पेपर नैपकिन बिजनेस के लिए निवेश

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं, तो लगभग 3.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
इसके बाद आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंक से करीब 3.10 लाख रुपये टर्म लोन और 5.30 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल लोन प्राप्त कर सकते हैं।

  • एक साल में 1.50 लाख किलोग्राम पेपर नैपकिन का उत्पादन किया जा सकता है।
  • इसे 65 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच सकते हैं।
  • इससे सालाना लगभग 97.50 लाख रुपये का टर्नओवर प्राप्त किया जा सकता है।
  • सभी खर्च निकालने के बाद सालाना 10-12 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो सकता है।
  • मल्टीनेशनल कंपनियों से टाई-अप करके अपनी बिक्री बढ़ा सकते हैं।

मुद्रा योजना के तहत लोन कैसे प्राप्त करें?

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत किसी भी बैंक में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको बस एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें निम्नलिखित जानकारियां देनी होंगी:
    • नाम, पता, बिजनेस एड्रेस
    • शैक्षणिक योग्यता
    • वर्तमान आय
    • आवश्यक लोन की राशि
  • कोई प्रोसेसिंग फीस या गारंटी शुल्क नहीं लिया जाता और लोन को आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment