पहले बेहूदा टिप्पणी, फिर माफी…कब सुधरोगे दोस्त

2 Min Read
Podcaster Ranbir Allahabadia

नई दिल्लीः Podcaster Ranbir Allahabadia… कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर एक प्रतिभागी से भद्दी टिप्पणी करने पर पोडकास्टर रणबीर इलाहबादिया की जमकर निंदा हो रही है। इस मामले में तो असम में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Podcaster Ranbir Allahabadia… इस बात की जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। एफआईआर में 31 वर्षीय पॉडकास्टर के अलावा, शो में आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और समय रैना का नाम भी शामिल है। हालांकि रणबीर ने माफी मांग ली है लेकिन लोग कह रहे हैं कि पहले इतनी बेहूदा टिप्पणी और फिर माफी मांगना समस्या का हल नहीं है, अपने आप में सुधार लाना होगा।

रणवीर इलाहाबादिया माफी तो मांग रहे हैं, लेकिन लग नहीं रहा फिलहाल उन्हें माफी मिलेगी। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने रणवीर इलाहाबादिया के कॉमेंट का संज्ञान लिया है. इस संबंध में NHRC ने यूट्यूब को पत्र लिखा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “बोलने का अधिकार सबको है, लेकिन जब हम दूसरों की आजादी में हस्तक्षेप करते हैं तो हमारी आजादी खत्म हो जाती है. हमने समाज में कुछ नियम-कायदे बनाए हैं। अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो इसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।”

Share This Article
Leave a comment