आपके बच्चे के स्कूल में बम है, दिल्ली-एनसीआर में मचा हड़कंप

2 Min Read
Bomb in School

नई दिल्लीः Bomb in School …. आज शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बार फिर बम होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और संबंधित स्कूल को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दाैरान एसओपी का पालन किया जा रहा है। वहीं, स्कूलों की तरफ से बच्चों को परिजनों को मैसेज भेजे गए हैं। जिनमें कहा गया है कि आज सुबह प्राप्त हुए धमकी भरे ईमेल के कारण हम अपने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने के लिए मजबूर हैं।


Bomb in School …. इस संबंध में आप धैर्य बनाए रखें और सहयोग दें। आगे के निर्देशों और मंजूरी के लिए सक्षम अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। शिव नादर स्कूल एक्सप्रेस वे थाना इलाके में नोएडा के सेक्टर-168 में स्थित है, जहां धमकी का मेल आया है। स्कूल मैनेजमेंट ने अभिभावकों को मेल के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि आज स्कूल बंद रहेगा, बच्चों को घर पर ही रखें। वहीं, जो बच्चे स्कूल आ चुके थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से घर भेजा जा रहा है।


Bomb in School …. मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच चुकी है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड भी जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के साथ क्लासेज को भी खंगाला जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment