वोटिंग का घटना या बढ़ना, किसके लिए फायदेमंद

2 Min Read
Delhi election results

नई दिल्लीः Delhi election results… दिल्ली के चुनाव परिणामों पर सबकी नजरें हैं। कुछ विश्लेषक मतदान प्रतिशत के हिसाब से अपने अपने दावे लगा रहे हैं। जैसे कि चुनाव आयोग ने देर रात आंकड़ा जारी किया. उसके मुताबिक, दिल्ली में इस बार 60.40 फीसदी वोट पड़े. जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 62.55 फीसदी था। इसका मतलब है कि इस बार 2.15 फीसदी कम वोट पड़े. अगर 2013, 2015 विधानसभा चुनाव के भी वोटिंग आंकड़े को देखें तो इस बार सबसे कम वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 64.33% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 54.58% मतदान हुआ है।

यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। इसका मतलब है कि 2013 के बाद से सबसे कम वोटिंग। 2013 में ही आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था. आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2013 में ही चुनाव लड़ा था। उस वक्त 2008 की तुलना में करीब 8 फीसदी वोटिंग ज्यादा हुई थी। इसका असर हुआ था कि कांग्रेस हारी थी और आम आदमी पार्टी को फायदा हुआ था। बुधवार को सेंट्रल दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान प्रक्रिया काफी धीमी रही, वहीं पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में शुरुआत बंपर वोटिंग से हुई।

पिछली बार की तरह ही इस बार भी मुस्तफाबाद में वोटिंग बाकी मुस्लिम बहुल इलाकों की तुलना में अधिक रहा। पिछले विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 70.55 प्रतिशत और बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में मतदान 71 प्रतिशत मतदान रेकॉर्ड किया गया था। जबकि इस बार शाम 5 बजे तक मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में 66.68% और सीलमपुर में 66.41% मतदान हुआ। मटिया महल विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर सेंट्रल दिल्ली के किसी भी मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदान नहीं हुआ था।

Share This Article
Leave a comment