श्रद्धालु ध्यान दें… महाकुंभ में भगदड़ के बीच सीएम योगी ने की ये अपील

2 Min Read
cm yogi appeal

प्रयागराजः cm yogi appeal उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गये हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है। उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सीएम योगी ने सभी से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें।


भगदड़ को लेकर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने कहा, ‘हमने पहले ही कहा था कि कुंभ की सुरक्षा को सेना के हवाले किया जाए, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी. इतनी जनता आने के बाद ये पुलिस का काम नहीं है, मेरा मन बहुत व्यथित है, मैं अपने अखाड़े में साथियों से कहकर आया कि आपलोग यहां से ये अनाउंस मत कीजिए कि ये सब हो गया है।


आप धीरे-धीरे अपने भक्तों से अपने कैंपों में लौटने के लिए कहिए क्योंकि इससे वहां भी भगदड़ मचने की आशंका है। अगर कुंभ सेना के हवाले किया जाता तो मुझे नहीं लगता कि इतना बड़ा हादसा होता।’ उनका कहना था कि इस हादसे में किसी ने अपना बेटा तो किसी ने अपना पिता खो दिया है, साथ ही साथ वह रोने लग गए।

Share This Article
Leave a comment