तापमान तोड़ रहा रिकार्ड, पंजाब, हरियाणा, NCR में बारिश का अलर्ट

1 Min Read
weather alert 1

नई दिल्लीः जनवरी में बढ़े हुए न्यूनतम तापमान में तो 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस के करीब था। सोमवार 27 जनवरी को गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है, फिर विकसित हो रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 72 घंटे में देश के कई संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है। वैसे दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

आनंद विहार स्टेशन ने 26 जनवरी को 374 का AQI दर्ज किया, जो उच्च प्रदूषण स्तर को दर्शाता है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिसके बाद सप्ताह के अंत में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Share This Article
Leave a comment