बंद होने की कगार पर इंडियाज गॉट लेटेंट शो, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

1 Min Read

मुंबईः इंडियाज गॉट लेटेंट शो बंद होने की कगार पर है। अब इस शो में भद्दे और विवादास्पद टिप्पणी करने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट से दरखास्त की है कि उनके खिलाफ अलग- अलग राज्यों में दाखिल FIR को एक साथ मर्ज यानी जोड़ दिया जाए। रणवीर इलाहाबादिया ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ शो में फुहड़ कमेंट की वजह से बुरी तरह फंस गए हैं।

असम और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ केस दर्ज हैं। पुलिस उन्हें खोज रही है। अब उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार को वह आनन-फानन में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक याचिका दायर की। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की, मगर वहां भी उनकी दाल नहीं गली। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया को फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया।

Share This Article
Leave a comment