एसजीपीसी का बड़ा फैसला, जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं समाप्त

2 Min Read
Services of Jathedar Giani Harpreet Singh terminated

अमृतसरः Services of Jathedar Giani Harpreet Singh terminated… शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ा फैसला लेते हुए श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है। सेवाएं समाप्त करने के बाद ज्ञानी जगतार सिंह को तख्त श्री दमदमा साहिब को कार्यवाहक जत्थेदार बनाया गया है। वहीं, SGPC से बर्खास्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें पहले ही इस बर्खास्तगी के बारे में पता था।

Services of Jathedar Giani Harpreet Singh terminated… उन्होंने कहा कि राजनीतिक दखल से सिख पंथ को खतरा है। फैसले की जानकारी देते हुए एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट पर सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है।

Services of Jathedar Giani Harpreet Singh terminated… उन्होंने कहा कि जांच में ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ आरोप साबित हो गए हैं और तख्त के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने के संबंध में कार्यकारी समिति द्वारा कार्रवाई की गई है। इस संबंध में केवल तीन सदस्यों ने ही असहमति दर्ज कराई, जबकि बैठक में उपस्थित एसजीपीसी कार्यकारी समिति के शेष सदस्यों ने रिपोर्ट के आधार पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की बर्खास्तगी पर सहमति जताई।

Share This Article
Leave a comment