भारतीयों को हथकड़ी-जंजीर में वापस भेजने पर सियासत गरमाई एस जय़शंकर

1 Min Read
Indians deported from America

नई दिल्लीः Indians deported from America… अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों को हथकड़ी और जंजीर बांधने पर देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय प्रवासियों के साथ हुए व्यवहार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘बहुत बात की गई थी कि मोदी जी और डोनाल्ड ट्रंप जी बहुत अच्छे मित्र हैं, फिर मोदी जी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उन्हें हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? ये कोई तरीका है…।’


Indians deported from America… वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 6 फरवरी को संसद में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मुद्दे पर सरकार का रुख सामने रखा. उन्होंने अप्रवासी भारतीयों के साथ कथित तौर पर ‘अमानवीय’ बर्ताव को लेकर राज्यसभा में सरकार का पक्ष रखा है। एस जयशंकर ने कहा कि अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने का मामला कोई नया नहीं है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी ने नियमों के मुताबिक ही प्रवासी भारतीयों को वापस भेजा है।

Share This Article
Leave a comment