हाथ और गले में रुद्राक्ष की माला, पीएम मोदी ने लगाई महाकुंभ में संगम में डुबकी

1 Min Read
pm modi in mahakumbh

प्रयागराजः PM MODI in mahakumbh… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने महाकुंभ में पवित्र संगम में पवित्र स्नान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा की। अरैल क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है। पीएम के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है।

स्नान के बाद पीएम ने सूर्य को अर्घ्य दिया। करीब 5 मिनट तक मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। इसके बाद संगम नोज पर गंगा पूजन किया। गंगा को दूध अर्पित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला फेरी। इस दौरान वह आंख बंदकर मंत्र बुदबुदाते नजर आए।मोदी के संगम स्नान के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे। पीएम करीब ढाई घंटे प्रयागराज में रहेंगे। वे साधु-संतों से मुलाकात कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment