देश में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा…दोनों लोको पायलट घायल

1 Min Read
train accident in india

फतेहपुरः फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक लोको पायलट समेत दो रेलवे अधिकारी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग मे हड़कंप मच गया। यह घटना मंगलवार सुबह की है. इस दुर्घटना के कारण अपलाइन पर ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित सेक्शन को साफ करने और सामान्य यातायात बहाल करने के लिए बचाव और बहाली अभियान अभी जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) के डॉक्टर सुभाष दुबे ने कहा ति, “दो घायलों को लाया गया था, वे सुबह 7 बजे हमारे सीएससी में आए और उन्हें ज्यादा चोटें नहीं थीं, इसलिए हमने प्राथमिक उपचार किया।”

हादसे में घायल हुए दोनों अधिकारियों की पहचान 28 वर्षीय अनुज राज और 35 वर्षीय शंकर यादव के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Share This Article
Leave a comment