जलगांव हादसे के चश्मदीद से सुनाई कहानी, ट्रैक पर पड़े थे यात्रियों के शरीर के टुक़डे़

1 Min Read
train accident

जलगांवः उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन में आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूदकर जान गंवाने वाले लोगों के शरीर के टुकड़े देखकर कलेजा मुंह से बाहर आ रहा है। अधिकारियों ने इस हादसे में कम से कम 13 यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी है।

हादसा उस समय हुआ, जब 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बंगलूरू से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे के कुछ ही देर बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।


इस हादसे को करीब से देखने वाले एक यात्री ने बताया कि चलती ट्रेन में अचानक ब्रेक लग गए। कुछ यात्री बोले कि एक डिब्बे में आग लग गई है, जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग खिड़की से कूदने लगे और गेट से बाहर भागने लगे। इतने में दूसरी ट्रेन आई और लोगों को रौंदते हुए निकल गई। लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया।

Share This Article
Leave a comment