ट्रंप के फैसले से झटका, जानें कितने भारतीयों पर पड़ेगा असर

1 Min Read
trump 1

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों का सबसे ज्यादा असर भारतीयों और भारतीय बाजारों पर पडऩे वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश साइन किया है, जिसकी वजह से अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर खतरा मंडराने लगा है।  इस आदेश के तहत लाखों अवैध या अस्थायी दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें भारतीय भी शामिल है। अमेरिका में अनडॉक्युमेंटेड भारतीयों की संख्या लगभग 7,25,000 है।

ट्रंप के इस आदेश के तहत ये लोग कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं, जिससे उन्हें अमेरिका से निर्वासन का जोखिम है। प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अवैध आप्रवासियों का तीसरा सबसे बड़ा समूह हैं। इनमें से कई लोग फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, और न्यू जर्सी में रह रहे हैं। अमेरिका फस्र्ट की उनकी पॉलिसी भारत जैसे देशों की मुश्किलें बढ़ा सकती है तो ट्रेड के मोर्चे पर भारत और अमेरिका के बीच विवाद बढ़ सकता है। ऐसे में व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय उत्पादों पर हाई ड्यूटी लगाने का फैसला करते हैं तो उसके जवाब में भारत को भी उसी तरह के कदम उठाने चाहिए।

Share This Article
Leave a comment