राष्ट्रपति के बारे में ये क्या बोल गईं सोनिया गांधी, सियासत गरमाई

2 Min Read
What did Sonia Gandhi say about the President

नई दिल्ली: What did Sonia Gandhi say about the President संसद में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर बवाल मच गया है। सोनिया गांधी ने संसद के बाहर राष्ट्रपति को पूअर लेडी कहा। राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया। इस पर भाजपा ने पलटवार किया और इसे राष्ट्रपति का अपमान करार दिया। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। संसद के बाहर सवाल जवाब सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच हो रहा था। राहुल ने सोनिया से पूछा कि आप इस भाषण के बारे में क्या सोचती हैं? सोनिया ने जवाब में कहा- ‘झूठे वादे’।


What did Sonia Gandhi say about the President राहुल गांधी ने कहा- बोरिंग? सोनिया ने जवाब दिया कि नहीं, बेचारी महिला, राष्ट्रपति जी आखिर में थक गई थीं। राहुल ने फिर पूछा- एक ही बात दोहरा रहे हैं?। सोनिया ने कहा- नहीं, बेचारी वो मुश्किल से बोल पा रही थीं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह संसद में वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे (सरकार) न तो वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करते हैं और न ही जवाब देते हैं।


What did Sonia Gandhi say about the President
पिछला सत्र (संसद का) भी बर्बाद हो गया, कोई चर्चा नहीं हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार के प्रयासों से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। घोड़ा-बग्गी में सवार होकर संसद पहुंचने के बाद मुर्मू ने राष्ट्रगान के बाद अपना संबोधन शुरू किया।

Share This Article
Leave a comment