मोदी भी जाएंगे प्रयागराग, दिल्ली चुनाव वाले दिन संगम में लगा सकते हैं डुबकी

1 Min Read
modi in mahakumbh

लखनऊः प्रयागराज में महाकुंभ में हर रोज करोड़ों भक्त संगम में डुबकी लगा रहे हैं। अब पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ में शिरकत कर सकते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में श्री मोदी के त्रिवेणी में अमृत स्नान के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को पवित्र डुबकी लगाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगी। अतिविशिष्ट महानुभावों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। विशेष सुरक्षा टीमों को एक्टिव किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। अब यह संयोग है या सियासी प्रयोग कि उसी दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उसकी सभी 70 सीटों पर मतदान होगा

Share This Article
Leave a comment