कांग्रेस को मिला नया ठिकाना, जानें नए मुख्यालय की खास बातें

1 Min Read
congree headquarter in delhi

नई दिल्लीः कांग्रेस को नया मुख्यालय मिल गया है जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है। इंदिरा भवन की पांच मंजिलें हैं और आजादी से लेकर अब तक के 140 साल गौरवपूर्ण इतिहास समेटे है, जो किसी संग्रहालय से कम नहीं। इसमें कांग्रेस के पहले अध्यक्ष से लेकर वर्तमान अध्यक्ष की तस्वीरें हैं।

कांग्रेस का नया हेडक्वॉर्टर एक ‘ग्रीन बिल्डिंग’ बताया जा रहा है, जो कि पर्यावरण के अनुकूल है। सूत्रों के अनुसार, इस बिल्डिंग को डिजाइन करने में प्रियंका गांधी ने बड़ी भूमिका निभाई है। बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ऑफिस है।


चौथी मंजिल पर AICC के महासचिवों के कार्यालय बनाए गए हैं। उद्घाटन के साथ ही कांग्रेस के नये मुख्यालय को लेकर विवाद हो गया। दरअसल इसका नाम ‘इंदिरा भवन’ से बदलकर ‘सरदार मनमोहन सिंह भवन’ करने की मांग हो रही है। पार्टी ऑफिस के बाहर इससे जुड़ा एक पोस्टर भी लगाया गया है।

Share This Article
Leave a comment